Crime News: सड़क किनारे मिली लाश, गांव में फैली सनसनी

Crime News: सड़क किनारे मिली लाश, गांव में फैली सनसनी

Crime News: दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरझाल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स की लाश सड़क किनारे मिली। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय असुर मरकाम के रूप में हुई है, जो पेशे से हाईवा चालक था। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी दानेश्वर साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि असुर मरकाम शराब पीने का आदी था और अक्सर बिना बताए घर से निकल जाता था। यही कारण रहा कि इस बार भी परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई, क्योंकि वह पहले भी कई बार 2-3 दिनों तक घर से बाहर रह चुका था। हालांकि, सड़क किनारे शव मिलने की घटना ने गांव में दहशत का माहौल बना दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और मौत के असली कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।