मिर्जापुर का भौकाल! 500 करोड़ वाली ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, 3 दिन में 100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

मिर्जापुर का भौकाल! 500 करोड़ वाली ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, 3 दिन में 100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है। सिनेमाघरों में रिलीज के तीसरे दिन फिल्म की कमाई में अच्छी तेजी देखने को मिली है। शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रविवार को करीब 36 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। दूसरे दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई करीब 32 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन की कमाई जोड़ने के बाद भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 93.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रविवार को भारत में करीब 36 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। पहले दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ और दूसरे दिन करीब 32 करोड़ रुपये कमाए थे।

तीन दिनों में फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 93.75 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 112.35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है

वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म की कमाई करीब 132.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। अगर फिल्म की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो जल्द ही यह 150 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है।

दूसरी तरफ यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार अब काफी धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं और 12वें दिन रविवार को फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 2.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 245.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 293.30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म की कमाई में खास तेजी देखने को नहीं मिली। 12वें दिन करीब 50 लाख रुपये की कमाई के बाद फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन लगभग 44.50 करोड़ रुपये हो गया।

इस तरह ‘टॉक्सिक’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 337.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

मिर्जापुर: द मूवी’ की खासियत यह है कि फिल्म को पहले से मौजूद सीरीज की मजबूत फैन फॉलोइंग का फायदा मिलता दिखाई दे रहा है। पंकज त्रिपाठी का कालीन भैया वाला किरदार और अली फजल का गुड्डू पंडित वाला अंदाज दर्शकों के बीच पहले से ही लोकप्रिय है।

फिल्म में दिव्येंदु, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, कुलभूषण खरबंदा और रवि किशन समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म में सीरीज के लोकप्रिय किरदारों को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाया गया है।

फिल्म में जितेंद्र कुमार भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बबलू पंडित का किरदार निभाया है, जिसे मूल वेब सीरीज में विक्रांत मैसी ने निभाया था।

फिल्म की शुरुआती कमाई को देखते हुए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के लिए आगे का सफर काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। तीन दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ के करीब पहुंचकर मजबूत पकड़ बनाई है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सोमवार से शुरू होने वाले वीकडेज में फिल्म कितनी कमाई बरकरार रख पाती है। अगर दर्शकों का रिस्पॉन्स बना रहा तो फिल्म के कलेक्शन में आने वाले दिनों में और इजाफा देखने को मिल सकता है।