CG NEWS: हसौद-बिर्रा मार्ग पर गड्ढों ने बढ़ाई हादसे की आशंका, सड़क किनारे पलटी गाड़ी

CG NEWS: हसौद-बिर्रा मार्ग पर गड्ढों ने बढ़ाई हादसे की आशंका, सड़क किनारे पलटी गाड़ी

सक्ती/हसौद। : हसौद से बिर्रा जाने वाले मार्ग पर सड़क की बदहाल स्थिति और जगह-जगह बने छोटे-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। मल्दा-कैथा के बीच सड़क पर बने गड्ढों के कारण एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वाहन सड़क से नीचे पलटा हुआ दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार वाहन चालक धमनी निवासी रतन खूंटे के भाई बताए जा रहे हैं, जो बिलासपुर में रहते हैं। वे हसौद से बिर्रा की ओर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मल्दा और कैथा के बीच सड़क की स्थिति के चलते वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। उपचार के बाद वे घर लौट आए हैं। हादसे में उन्हें सर में और अन्य जगह चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हसौद-बिर्रा मार्ग पर छोटे-बड़े अनेकों गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क के गड्ढों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में बड़े हादसे को टाला जा सके।

वीडियो में सड़क किनारे पलटा वाहन और मार्ग की बदहाल स्थिति साफ दिखाई दे रही है।

टोल बचाने के चक्कर में हसौद-बिर्रा मार्ग पर बढ़ी भारी वाहनों की आवाजाही, सड़क पर गड्ढों से हादसे का खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार टोल बचाने के चक्कर में इस मार्ग पर ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। लोगों का आरोप है कि मार्ग पर बड़ी संख्या में भारी और ओवरलोड वाहन चल रहे हैं, जिसके चलते सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है।

हसौद से बिर्रा तक कई स्थानों पर सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही और सड़क की खराब स्थिति के कारण दोपहिया तथा छोटे चारपहिया वाहन चालकों के लिए भी खतरा बढ़ गया है।