ACCIDENT NEWS: रफ्तार बनी मौत! कार-लॉरी की भीषण टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
बेंगलुरु। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां गुरुवार तड़के एक कार की लॉरी से आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा येल्लापुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में NH-52 पर अराबैल घाट इलाके में बालागारा क्रॉस के पास रात करीब 1.30 बजे हुआ।
पुलिस ने बताया कि घायलों को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया और बाद में हुबली के KIMS अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, MUV में ड्राइवर समेत नौ लोग सवार थे और वे धारवाड़ से धर्मस्थल और चिकमगलूर की यात्रा पर जा रहे थे। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि गाड़ी का ड्राइवर एक फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के साथ पार्ट-टाइम डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता था।
पुलिस ने बताया कि ड्राइवर संजीव कथित तौर पर गाड़ी को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था. वह सड़क के एकदम दाईं ओर चला गया और अंकोला की ओर से आ रही लॉरी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि MUV बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
धारवाड़ के रहने वाले थे सभी मृतक
मरने वाले सभी लोग धारवाड़ के रहने वाले थे और धर्मस्थल व अन्य जगहों की यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान ड्राइवर संजय अंगड़ी (33), बसवराज (48), अभिषेक ईश्वर (28), अक्षय (26), अभिषेक (26) और मंजूनाथ चुलाकी (32) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
खबरें और भी
bengaluru school van accident 5yearold tanisha dies
बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा: 6वें जन्मदिन से पहले स्कूल वैन ने बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत
mangaluru wall collapse kills 3 including 2 children news in hindi
कर्नाटक: मंगलुरु में भारी बारिश बनी काल, मकान पर दीवार गिरने से दो बच्चों समेत तीन की मौत
major tragedy in karnataka 8 people including 7 women die after drowning in bhatkal river
कर्नाटक में बड़ा हादसा: नदी में डूबने से एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत
horrific road accident in kalaburagi karnataka five dead in carlorry collision
कर्नाटक के कलबुर्गी में भीषण सड़क हादसा, कार और लॉरी की टक्कर में पांच लोगों की मौत
6 dead in koppal road accident lorry hits devotee tractor
कर्नाटक के कोप्पल में भीषण सड़क हादसा, 19 श्रद्धालुओं से लदी ट्रैक्टर में लॉरी ने मारी टक्कर; 6 की मौत
घायल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
घायल युवक शिवराज की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ड्राइवर संजीव गाड़ी को तेज और लापारवाही से चला रहा था, जिसके चलते वह सड़क के एकदम दाईं तरफ चला गया और अंकोला की ओर से आ रही लॉरी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि MUV बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।p
घटना की सूचना मिलते ही येल्लापुर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (सार्वजनिक रास्ते पर तेज या लापरवाही से गाड़ी चलाना), 125(2) (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला काम – गंभीर चोट) और 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। (समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)

Reporter 