उन्होंने बताया कि मेकाहारा जिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य संस्थानों में जांच और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही, पहले लगाए गए कोविड टीकों के कारण लोगों में संक्रमण से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दें तो स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं। समय पर उपचार से संक्रमण के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।