General Knowledge Quiz : हरियाणा में "कुरुक्षेत्र" किस लिए प्रसिद्ध है?

General Knowledge Quiz : हरियाणा में "कुरुक्षेत्र" किस लिए प्रसिद्ध है?

GK Question And Answer: किसी भी एग्जाम में जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स के सवाल जरूर पूछे जाते हैं. यो दोनों ही विषय किसी एक विषय पर आधारित नहीं हैं, बल्कि इसमें कई विषय शामिल होते हैं. यही कारण है कि छात्र इन विषयों पर ज्यादा ध्यान देते हैं.

 

General Knowledge:जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ बनाना छात्रों के लिए बहुत जरूरी हो गया है. ये दोनों ही विषय एक तरफ प्रतियोगी परीक्षाओं में मदद करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ देश-दुनिया की समझ और जागरूकता भी बढ़ाते हैं. इन विषयों के माध्यम से छात्र ताजा खबरें और ऐतिहासिक जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं. ऐसा करने से उनकी विषयों की पकड़ मजबूत होती है. छात्र भी आजकल सबसे अधिक समय इंटरनेट पर देते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं. हरियाणा के बारे में. 

 

 

सवाल1: हरियाणा के किस किले को कहा जाता था 'हिंदुस्तान की दहलीज'?

जवाब: हरियाणा हांसी का किला है, जिसे 'हिंदुस्तान की दहलीज' कहा जाता था. यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक किला है. इस किले को पृथ्वीराज चौहान के समय का माना जाता है. साथ ही कभी तलवारों के निर्माण के लिए भी प्रसिद्ध था.

 

सवाल2: हरियाणा में बड़खल झील कहां स्थित है?

जवाब: बड़खल झील हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित है. यह झील बड़खल गांव के पास है और दिल्ली से लगभग 32 किलोमीटर दूर है. यह झील अब पूरी तरह से सूख चुकी है, लेकिन कभी यह एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल और पर्यटन स्थल था.

 

 

सवाल3: हरियाणा का सूर्य कवि किसे कहा जाता है? 

जवाब: हरियाणा का सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद को कहा जाता है. 

 

सवाल4: हरियाणा में गुड़गांव का नया नाम क्या है?

जवाब: हरियाणा में गुड़गांव का नया नाम गुरुग्राम है. 2016 में, हरियाणा सरकार ने आधिकारिक तौर पर गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम कर दिया.

 

सवाल5: हरियाणा में "कुरुक्षेत्र" किस लिए प्रसिद्ध है?

जवाब: कुरुक्षेत्र हरियाणा में महाभारत युद्ध के मैदान के रूप में प्रसिद्ध है. इसके अतिरिक्त इसे धर्मक्षेत्र और भगवद गीता की भूमि के रूप में भी जाना जाता है.