General Knowledge Quiz : किस देश को "सूर्योदय का देश" कहा जाता है?
जनरल नॉलेज

General Knowledge Quiz : क्विज़ खेलना आज युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है. यह न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी है.
क्विज़ और रोचक तथ्यों का यह लेख आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ जीवन के अनोखे पहलुओं को भी उजागर करेगा. इसमें विभिन्न प्रजातियों के अजीबोगरीब गुणों से लेकर नए वैज्ञानिक खोजों तक की जानकारी दी गई है.
यूनाइटेड नेशंस (UN) का मुख्यालय कहां है?
उत्तर: न्यूयॉर्क, अमेरिका
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को कब अपनाया गया?
उत्तर: 22 जुलाई 1947
विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है?
उत्तर: एशिया
भारत का पहला गृह मंत्री कौन था?
उत्तर: सरदार वल्लभभाई पटेल
आईआईटी (IIT) की स्थापना कब हुई?
उत्तर: 1951 (पहला IIT खड़गपुर में स्थापित हुआ)
लोकसभा में कितनी सीटें हैं?
उत्तर: 543
किस देश को "सूर्योदय का देश" कहा जाता है?
उत्तर: जापान
भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन-सा है?
उत्तर: जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (नवी मुंबई)
दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली. यह बिना नर की सहायता के प्रजनन करने में सक्षम है.
उत्तर: कोमोडो ड्रैगन
यह मकड़ी केवल मादाओं से बनी प्रजाति है. नर के बिना प्रजनन करती हैं लेकिन अंडे देने के बाद मादा की मौत हो जाती है.
उत्तर: ट्राईरिस स्टेनासपिस
मांसाहारी और शाकाहारी दोनों प्रकार की भोजन आदतें रखने वाली यह शार्क पार्थेनोजेनेसिस द्वारा प्रजनन कर सकती है.
उत्तर: बोनेटहेड शार्क
यह छिपकली रात में चमकती है और स्वतः प्रजनन करती है.
उत्तर: इंडो-पैसिफिक गेको
यह प्रजाति केवल मादाओं से बनी है और सदियों से बिना नर के ही अस्तित्व में है.
उत्तर: न्यू मेक्सिको व्हिपटेल
पानी में रहने वाला यह जीव नर और बिना नर दोनों तरीकों से प्रजनन कर सकता है.
उत्तर: डैफ्निया पुलेक्स
बिना ऑक्सीजन सांस लेने वाला जीव?
इजरायल की तेल-अवीव यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने जेलीफिश जैसा दिखने वाला ऐसा परजीवी खोजा है, जिसे ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होती. इसका नाम हेन्नीगुया साल्मिनीकोला है. यह साल्मन बिना किसी नुकसान मछलियों के शरीर में ऊर्जा प्राप्त करता है.