जूदेव स्मृति गोल्ड कप फुटबाल के लिए सरकार देगी 10 लाख की सहायता राशि राज्य सरकार ने जारी किया आदेश आयोजन समिति ने जताया सीएम विष्णुदेव साय का आभार

जूदेव स्मृति गोल्ड कप फुटबाल के लिए सरकार देगी 10 लाख की सहायता राशि राज्य सरकार ने जारी किया आदेश आयोजन समिति ने जताया सीएम विष्णुदेव साय का आभार

,जशपुरनगर। राज परिवार के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राज्य सरकार हर साल 10 लाख रूपये की आर्थिक सहयोग राशि उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह घोषणा की है। जानकारी देते हुए आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा ने बताया कि गत दिनों जिले के पत्थलगांव ब्लाक के बागबहार में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने के लिए आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने आयोजन समिति की अध्यक्ष विधायक रायमुनि भगत,संरक्षक कृष्ण कुमार राय,शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, सह सचिव संतोष सिंह,फैजान खान ने सीएम साय से मुलाकात कर आयोजन में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकृति देते हुए आदेश जारी कर दिया है। ओम प्रकाश सिन्हा ने आयोजन समिति की ओर से मुख्यमंत्री साय का आभार जताते हुए बताया कि इससे जशपुर के साथ प्रदेश का यह महत्वपूर्ण फुटबाल प्रतियोगिता हर साल निर्विघ्न रूप से हर साल आयोजित हो सकेगा। दिलीप सिंह जूदेव स्मृति गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता 2 फरवरी से शुरू होगा। शहर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आयोजकों ने देश के 20 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फुटबाल टीमों को आमंत्रित किया गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 2014 में शुरू किया गया था। लेकिन कोरोना संकट के बाद से इसका आयोजन नहीं हो पाया था। आयोजकों द्वारा इस वर्ष फुटबाल कप प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा के बाद से शहर सहित पूरे जिलेवासियों को फुटबाल के जिला स्तरीय महाकुंभ के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। इस फुटबाल प्रतियोगिता को देखने के लिए जशपुर के साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा और झारखंड से भी भारी संख्या में दर्शक उमड़ते हैं।