Health Tips : रोज अलसी का पानी पीने से दूर हो जाएंगी ये 7 परेशानियां..गठिया के दर्द से भी मिलेगा आराम

Health Tips : रोज अलसी का पानी पीने से दूर हो जाएंगी ये 7 परेशानियां..गठिया के दर्द से भी मिलेगा आराम

अलसी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसलिए अलसी का पानी पीने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानें अलसी का पानी पीने के फायदे (Flaxseed Water Benefits) क्या हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अलसी के बीज भले ही छोटे होते हैं, लेकिन इनसे फायदे काफी बड़े फायदे मिलते हैं। इसलिए ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर अलसी का पानी (Flaxseed Water Benefits) सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

दरअसल, अलसी को पानी में भिगोकर पीने से इसके पोषक तत्व शरीर को आसानी से मिलते हैं। इसे पीने से वजन कम करने, पाचन सुधारने, त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। आइए जानें अलसी का पानी पीने के कुछ फायदे।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

अलसी में सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं। अलसी का पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है और आंतों की सफाई होती है। यह पेट की सूजन और गैस को कम करने में भी मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अलसी का पानी एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे अनहेल्दी खाने की क्रेविंग कम होती है। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर फैट बर्न करने में मदद करता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करता है

अलसी का पानी ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर ग्लूकोज के अब्जॉर्प्शन को धीमा करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है। नियमित रूप से इसे पीने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है।

दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और लिग्नन्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और आर्टरीज में प्लाक जमने से रोकते हैं। इससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

त्वचा और बालों के लिए लाभदायक

अलसी का पानी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाता है और झुर्रियों को कम करता है। साथ ही, यह बालों को मजबूत बनाकर झड़ने और रूसी की समस्या से बचाता है।

हार्मोनल बैलेंस में सहायक

अलसी में लिग्नन्स होते हैं, जो एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं। इससे महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियां, मेनोपॉज के लक्षण और हार्मोनल इंबैलेंस से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।

जोड़ों के दर्द और सूजन में आराम

ओमेगा-3 फैटी एसिड की मौजूदगी के कारण अलसी का पानी जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करता है। यह गठिया के मरीजों के लिए खासतौर से फायदेमंद है।

अलसी का पानी कैसे बनाएं?

1 चम्मच अलसी के बीजों को रातभर 1 गिलास पानी में भिगोकर रखें।

सुबह छानकर इस पानी को खाली पेट पिएं।

बेहतर रिजल्ट के लिए नियमित रूप से इसका पानी पिएं।

ये सावधानियां बरतें

ज्यादा मात्रा में अलसी खाने से पेट खराब हो सकता है।

प्रेग्नेंट महिलाएं डॉक्टर की सलाह के बाद ही अलसी का पानी पीना चाहिए।

अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है, तो भी डॉक्टर से पूछकर ही इसे पिएं।