Jashpur Breaking : अखिल भारतीय कंवर समाज पमशाला के शुभारंभ में पहुंचे CM साय...लगा दी विकासों की झड़ी...507 कार्यों का लोकार्पण...पढ़ें पूरी खबर
Jashpur Breaking : अखिल भारतीय कंवर समाज पमशाला के शुभारंभ में पहुंचे CM साय...लगा दी विकासों की झड़ी...507 कार्यों का लोकार्पण...पढ़ें पूरी खबर

पमशाला/जशपुर नगर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपनी गृह जशपुर जिले के पमशाला पहुँचे. वहीं उन्होंने जशपुर जिले के विकास के लिए करोड़ों रुपये की झड़ी लगा दी।
बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विकासखंड फरसाबहार, ग्राम पगुराबहार के पमशाला में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर 87 करोड़ 31 लाख 98 हजार रूपए लागत् के 507 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिसमें 85.08 करोड़ रूपए की लागत के 483 कार्यों का भूमिपूजन एवं 2.23 करोड़ की लागत से निर्मित 24 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।
फिलहाल, समस्त जशपुर जिले वासियों ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर करोड़ों विकास कार्यों की झड़ी लगाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को तहे दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।