Jashpur Breaking : जिले के पांचों नगरीय निकायों का मतगणना समाप्त...पत्थलगांव समेत 3 में BJP अध्यक्ष की जीत,और कोतबा- कुनकुरी में कांग्रेस की जीत...पढ़ें पूरी खबर
जशपुर

Jashpur Breaking News/जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत् जिले के पांचों नगरीय निकायों का मतगणना समाप्त हुआ। नगर पालिका जशपुर में भाजपा के अरविंद भगत अपने निकटतम् प्रत्याशी हीरू राम निकुंज हरा कर जीत हासिल की। इसी तरह नगर पंचायत बगीचा में बीजेपी के प्रभात कुमार सिडाम ने निकटतम् प्रत्याशी कांती दुर्गेश को हराया।
वहीं, नगर पंचायत पत्थलगांव में भाजपा के संगीता सिंह ने निकटतम् प्रत्याशी उर्वशी सिंह ठाकुर को हराकर जीत हासिल की।
फिलहाल, नगर पंचायत कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील गुप्ता ने निकटतम् प्रत्याशी सुदबल यादव को और नगर पंचायत कोतबा में कांग्रेस प्रत्याशी हितेंद्र पैंकरा ने भाजपा के प्रत्याशी उमाशंकर भगत को हराकर जीत हासिल की।