प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से होगा श्री दिलीप सिंह जुदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन,आयोजन के लिए विधायक श्रीमती रायमुनि भगत को सर्व सम्मती से बनाया गया समिति का अध्यक्ष

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से होगा श्री दिलीप सिंह जुदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन,आयोजन के लिए विधायक श्रीमती रायमुनि भगत को सर्व सम्मती से बनाया गया समिति का अध्यक्ष

जशपुरनगर : पूर्व केंद्रीय मंत्री और जशपुर राज परिवार के सदस्य स्व.दिलीप सिंह जुदेव की स्मृति में आयोजित होने वाली गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन अगले वर्ष जनवरी फ़रवरी माह में किया जाएगा। आयोजन की रणनीति और कार्ययोजना तैयार करने के लिए विधायक निवास में बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में जशपुर की विधायक रायमुनी भगत,पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह,पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में सरफराज आलम ने बताया कि प्रस्तावित फुटबाल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल टीमो को आमंत्रित किया जाएगा। इस लिहाज से इन टीमों के रहने और भोजन की व्यवस्था के साथ मैदान को भी तैयार करना होगा। कृष्ण कुमार राय ने कहा कि सबके सहयोग से इस प्रतिष्ठित फुटबाल प्रतियोगिता का सफल आयोजन पहले होता रहा है। इस बार फिर यह आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न होगा। इस बैठक में फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। जशपुर की विधायक श्रीमती रायमुनि भगत को सर्व सम्मती से समिति का अध्यक्ष चुना गया।

जूदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के लिए गठित आयोजन समिति में संरक्षक के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव,सांसद राधे श्याम राठिया,पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह,पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,पत्थलगांव की विधायक गोमती साय,भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,विक्रमादित्य सिंह जूदेव,रौतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश साय,नरेश नंदे,भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौय प्रताप सिंह जूदेव,जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष शांति भगत,नगरपालिका अध्यक्ष राधेश्याम राम,नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रजनी प्रधान शामिल है।

 उपाध्यक्ष में विनोद मिश्रा,अभय सोनी,राजकपूर भगत,सुनील सोनी,संजय जैन,सचिव में ओम प्रकाश सिन्हा,सरफराज आलम,सहसचिव में संतोष सिंह,राजू गुप्ता,इमरान आलम,राजेश गुप्ता,रूपेश सोनी,विनोद तिडू,फैजान सरवर खान,कृपाशंकर भगत,शरद चौरसिया,राजेश सिन्हा,कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह बनाएं गए हैं। 

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नितिन राय,पवन गुप्ता,ललित सिंह,नरेश गुप्ता,विजय सहाय,शकील खान,विजय गुप्ता,राजन अली,महावीर सिंह,सगीर खान,विकास सोनी,सज्जू खान नितिश गुप्ता को शामिल किया गया है।