एक शैक्षिणिक संस्था पर लगा एक बार फिर से गंभीर आरोप,न्याय की गुहार के लिए परिजन पहुंचे युवराज यशप्रताप सिंह के पास,, यश ने दिलाया न्याय मिलने का आश्वाशन

एक शैक्षिणिक संस्था पर लगा एक बार फिर से गंभीर आरोप,न्याय की गुहार के लिए परिजन पहुंचे युवराज यशप्रताप सिंह के पास,, यश ने दिलाया न्याय मिलने का आश्वाशन

जशपुर : जिले की कन्या छात्रावास पर गंभीर आरोप लगा है,यह गंभीर आरोप खुद वहां की छात्रा के परिजनों ने लगाया है।परिजनों का आरोप है कि उक्त मामले कन्या छात्रावास से दो हिन्दू छात्र रहस्यमयी ढंग से गायब हो गए हैं।न्याय की गुहार लिए परिजन आज दोपहर युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव के पास पहुंचे जिन्होंने जशपुर पुलिस अधीक्षक सहित दुलदुला थाना प्रभारी से उक्त मामले में चर्चा कर त्वरित कार्यवाही का मांग किया है।
मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड दुलदुला अंतर्गत ग्राम सलामाली निवासी संजीव राम, गंगा राम, रामेश्वरराम और सुलोचना बाई नामक ग्रामीण आज दोपहर युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव के समक्ष पहुंचे और उनसे न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि गत 4 दिनों से उनकी पुत्री सहित एक और छात्रा स्थानीय निजी कन्या छात्रावास से गायब है।कन्या छात्रावास पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संस्था के तरफ से न तो इस मामले में कोई जानकारी दी जा रही है और न ही संस्था के तरफ से सीसी टीवी फुटेज उपलब्ध कराया जा रहा।संस्था से रहस्यमयी ढंग से गायब हुई दोनो छात्राओं को खोजने और मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही का मांग परिजनों ने किया है।
ग्रामीणों की आप बीती सुन युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव ने तत्काल जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से दूरभाष में चर्चा कर विस्तृत जानकारी दिया और मामले में कार्यवाही का मांग किया है।वही युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव ने मामले में दुलदुला थाना प्रभारी से भी बात कर त्वरित कार्यवाही का मांग किया है।
युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि उनके द्वारा उक्त घटना के संबंध में जशपुर पुलिस अधीक्षक को पत्राचार भी किया गए है जिसमें उन्होंने लिखा है कि देवनरायण राम की पुत्री एवं श्रीमती सुलोचना बाई की पुत्री जो गत शनिवार दिनाँक 26-07-2025 को दोनों स्थानीय-होस्टल से गायब हो गए जो हमारे जिला के लिए अत्यंत चिंता का विषय है। इस घटना को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि यह कोई बड़ा षड्‌यंत्र है। ऐसी घटना की जानकारी इससे पूर्व केरल राज्य से अनवरत हम सभी को मिलती रहती है।इस विषय को गंभीरता से लेते हुए इसकी तह तक जानी चाहिए कि हमारे हिन्दू बच्चे मिशन के बरगलाने पर कहीं कोई प्रकार से इनका शोषण तो नहीं हो रहा है। उपरोक्त बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में देखते हुए अतिशीघ्र कार्यवाही कर छात्राओं को ढूंढकर उनके परिवार के सुपुर्द की जावे।