कुनकुरी से रायपुर जा रही यात्री बस रॉयल ट्रेवल्स और ट्रेक्टर में भिड़ंत,चार गंभीर घायल,एंबुलेंस की मदद से कराया गया अस्पताल में भर्ती,घंटों रहा राष्ट्रीय राजमार्ग 43 जाम

बतौली : तेज रफ्तार ट्रैक्टर और यात्री बस रॉयल ट्रेवल्स के मध्य हुवे दुर्घटना में एक गंभीर रूप से घायल हो गया है तो वहीं तीन यात्रियों के घायल हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।उक्त घटना के बाद यहां अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई है।
ज्ञात हो कि बतौली और अंबिकापुर मुख्य मार्ग के बीच लमगांव में कुनकुरी से अंबिकापुर जा रही यात्री बस रॉयल और सेंट्रिंग प्लेट से लोडिंग ट्रैक्टर के मध्य जबरदस्त टक्कर हुई है,उक्त जोरदार टक्कर में बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है वहीं ट्रेक्टर भी क्षतिग्रस्त हुआ है।घटना में टक्कर इतना जबरदस्त था कि टक्कर की आवाज सुन आस पास के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए। उक्त घटना में ट्रेक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है वहीं यात्री बस में सवार 3 यात्री भी घायल हो गये हैं। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस बुला घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया है। रॉयल बस के चालक सहित कन्डेक्टर को काफी चोटें आई हैं।वही यात्रियों को अन्य माध्यम से अंबिकापुर भेजा गया। उक्त घटना से राजमार्ग में दोनों तरफ एक घंटा से भी ज्यादा समय तक जाम की स्थिति निर्मित हुई। ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।