15+ General Knowledge Quiz : पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया था? (अ) 2002 (ब) 2008 (स) 2010 (द) 2014

एजुकेशन डेस्क. लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। एजुकेशन भास्कर में इस प्रकार के प्रश्न दिए जाते हैं। इसमें सप्ताह की महत्वपूर्ण घटनाओं से संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये सवाल-जवाब आपकी मदद करेंगे। इस क्वेश्चन पेपर से आप अपनी तैयारी को मजबूती दे सकते हैं।
1. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व कहां स्थित है? (अ) उत्तरप्रदेश (ब) उत्तराखंड (स) गुजरात (द) राजस्थान
2.‘विवाद से विश्वास बिल 2020’को संसद में किसके द्वारा पेश किया गया? (अ) अमित शाह (ब) पीयूष गोयल (स) नरेंद्र सिंह तोमर (द) निर्मला सीतारमण
3. नई दिल्ली स्थित प्रवासी भारतीय केंद्र का नया नाम क्या है? (अ) सुषमा स्वराज भवन (ब) अरुण जेटली भवन (स) एपीजे अब्दुल कलाम भवन (द) सरोजनी नायडू भवन
4. पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया था? (अ) 2002 (ब) 2008 (स) 2010 (द) 2014
5. 5. नेशनल विंटर गेम्स का आयोजन कहां किया जाएगा? (अ) गुलमर्ग (ब) मनाली (स) लेह (द) श्रीनगर
6. इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट (आईएफएडी) की स्थापना कब हुई थी? (अ) 1956 (ब) 1963 (स) 1974 (द) 1980
7. बिम्सटेक का चेयरमैन देश कौन है? (अ) म्यांमार (ब) नेपाल (स) श्रीलंका (द) थाइलैंड
8. वर्ल्ड रेडियो डे 2020 की थीम क्या है? (अ) डायलॉग, टॉलरेंस एंड पीस (ब) रेडियो एंड डायवर्सिटी (स) रेडियो एंड स्पोर्ट्स (द) रेडियो इज यू
9. ‘मोहम्मद जिन्ना : एन एम्बेसडर ऑफ यूनिटी’ किताब के लेखक कौन हैं? (अ) एनी बेसेंट (ब) विजय लक्ष्मी पंडित (स) सुचेता कृपलानी (द) सरोजनी नायडू
10. फिशरीज के क्षेत्र में साथ काम करने के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने किस देश के साथ एमओयू को मंजूरी दी है ? (अ) थाइलैंड (ब) आइसलैंड (स) बांग्लादेश (द) चीन
11. विश्व यूनानी दिवस कब मनाया जाता है? (अ) 11 फरवरी (ब) 13 फरवरी (स) 15 फरवरी (द) 18 फरवरी
12. भाभा कवच किस संस्थान ने विकसित किया है? (अ) बार्क (ब) डीएई (स) एनपीसीआईएल (द) डीआरडीओ
13. फिलीपींस के राष्ट्रपति कौन हैं? (अ) रोड्रिगो दुतेर्ते (ब) बेनिग्नो एक्विनो (स) जोसेफ एस्ट्राडा (द) कार्लोस डोमिनग्वेज
14. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस को क्या नया नाम दिया है? (अ) एनसीओवी (ब) कोविड-19 (स) एनसीओवी 2020 (द) कोरवी-19
15. किस देश ने यूनाइटेड स्टेट्स के साथ 20 साल पुराना रक्षा समझौता खत्म कर दिया है? (अ) फिलीपींस (ब) रूस (स) ईरान (द) मेडागास्कर
16. नेशनल प्रॉडक्टिविटी काउंसिल ऑफ इंडिया ( एनपीसी) किस मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है? (अ) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (ब) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (स) आयुष मंत्रालय (द) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
17. अजय वॉरियर भारत और ......... की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास है। (अ) जापान (ब) यूके (स) यूएस (द) रूस
उत्तर :1 ब, 2 द, 3 अ, 4 द, 5 अ, 6 स, 7 स, 8 ब, 9 द, 10 ब, 11 अ, 12 अ, 13 अ, 14 ब, 15 अ, 16 ब, 17 ब