धार्मिक आस्था के लिये जिस मंदिर का किया निर्माण उसी मंदिर ने उप मुख्यमंत्री से दिलाया सम्मान,जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता को मिला सार्वजनिक सामाजिक, धार्मिक हित में किये कार्यों के लिए सम्मान

जशपुर : दो साल पहले जिस मंदिर का निर्माण धार्मिक आस्था के लिये किया उसी मंदिर के कारण अरविंद गुप्ता को सम्मान मिला है,रायपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह मे सार्वजनिक सामाजिक, धार्मिक हित में किये कार्यों के लिए जशपुर जिले से बगीचा जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता को उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों सम्मान किया गया।
जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने अपने क्षेत्र में कई सार्वजनिक हित के लिए सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण काम किये हैँ।श्री गुप्ता अपने किये कार्यों के बदौलत लोगों के दिलों मे बस गये हैँ।अरविन्द गुप्ता ने बताया बगीचा जनपद अंतर्गत भीतघरा पंचायत मे विशाल सोमेश्वर महादेव का मंदिर बनाकर क्षेत्र के सनातनी धार्मिक विचारों के लिए ऐतिहासिक काम किये हैँ।उन्होंने आगे कहा आने वाला समय मे सार्वजनिक हित के लिए जो भी कार्य हो दिल खोल के तन मन धन से करने की बात कहा। इस सम्मान के लिए क्षेत्र के लोग जनपद उपाध्यक्ष को लगातार शुभकामनायें दे रहे हैँ।