बंगाल की खाड़ी के तूफान से जशपुर में मौसम का तांडव! बारिश और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग की अपील, सतर्क रहें जिलेवासी
जशपुर । बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान के प्रभाव से ओडिशा सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव का असर जशपुर जिले में भी देखने को मिल रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को बारिश दर्ज की गई। मौसम में ठंडक बनी हुई है तथा दिनभर बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।
मौसम विभाग द्वारा बारिश एवं तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा एवं सतर्कता बरतें। आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों, बड़े पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर भवनों के आसपास खड़े होने से बचें। बिजली चमकने या तेज हवाएं चलने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लें। मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखें और मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
जिले में बीती रात से जोरदार बारिश का दौर जारी है। आज दिनभर बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। लगातार बारिश के चलते मौसम में ठंडक बनी हुई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा द्वारा जारी आकस्मिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, 29 अक्टूबर को जिले में कुल 138.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
विकासखंडवार वर्षा का आंकड़ा
1. जशपुर — 19.2 मिमी
2. मनोरा — 25.5 मिमी
3. कुनकुरी — 16.7 मिमी
4. दुलदुला — 0.0 मिमी
5. फरसाबहार — 0.0 मिमी
6. पत्थलगांव — 0.0 मिमी
7. बगीचा — 16.0 मिमी
8. कांसाबेल — 20.0 मिमी
9. बागबहार — 15.3 मिमी
10. सन्ना — 25.6 मिमी
सबसे अधिक बारिश: सन्ना में 25.6 मिमी और मनोरा में 25.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, दुलदुला, फरसाबहार और पत्थलगांव में बारिश दर्ज नहीं हुई।
मौसम को लेकर सतर्कता जरूरी
मौसम में बदलाव और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें तथा आंधी-तूफान की स्थिति में पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें।
prashantsahay713@gmail.com 