Chhattisgarh Breaking : CM साय का ऐलान...किसानों को देंगे 800 रुपए प्रति क्विंटल अंतर की राशि...जानें कब मिलेगी...पढ़ें पूरी खबर

CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। जिन किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेची है। उन किसानों के खातों में धान खरीदी के बाद सरकार के द्वारा अंतर की राशि दी जाएगी। प्रदेश में अभी तेजी से धान खरीदी का काम किया जा रहा है। खरीदी के बाद किसानों को 800 रुपए (CG Dhan Kharidi 2024 25 Difference Price) प्रति क्विंटल के हिसाब से अंतर की राशि दी जाएगी। अभी केंद्र सरकार के द्वारा एमएसपी 2300 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों से धान खरीदी जा रही है। इसके बाद अंतर की राशि राज्य सरकार देगी।
दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बालोद में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया है। इस ऐलान से प्रदेश के किसानों को काफी फायदा मिलेगा। यह राशि सभी किसानों के खातों में डाली जाएगी। वहीं उन्होंने यह भी साफ किया है कि हमारी समार के पास फंड की कोई कमी नहीं है। किसानों को सरकार की ओर से हर सुविधा दी जाएगी।
141 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
बता दें कि, सीएम विष्णु देव साय ने 8 जनवरी को बालोद के ग्राम जुंगेरा में 141 करोड़ (CG Dhan Kharidi 2024 25 Difference Price) से अधिक की राशि के 115 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। वे हितग्राही सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए और किसानों को यहां से बड़ी सौगात दी। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद भोजराज नाग आदि मौजूद रहे।
27 लाख किसानों ने कराया पंजीयन
वहीं, छत्तीसगढ़ में सरकार ने किसानों से समर्थन मूल्य (एमएसपी) 3100 रुपए (CG Dhan Kharidi 2024 25 Difference Price) प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है। जबकि केंद्र सरकार के द्वारा उक्त पूरी राशि नहीं दी जा रही है। ऐसे में जो भी राशि कम होगी, उसे राज्य सरकार मिलाकर अंतर की राशि किसानों के खाते में पहुंचाएगी। इस बार प्रदेश के 2739 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी की जा रही है। जहां उपज बेचने के लिए करीब 27 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इन किसानों में करीब 1 लाख 35 हजार नए किसान भी शामिल हुए हैं।
31 जनवरी तक की जाएगी धान खरीदी
दरअसल, प्रदेश के 2739 खरीदी केंद्रों पर किसानों से धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2025 तय की गई है। जबकि इसकी शुरुआत 14 नवंबर 2024 से की गई थी। इसी के तहत किसानों से धान खरीदने के बाद सरकार 72 घंटे के अंदर उनको भुगतान भी कर रही है। इसके अलावा अब सीएम विष्णुदेव साय ने अंतर की राशि दिए जाने की घोषणा की है।
किसानों को मिलेगी 800 रुपए प्रति क्विंटल अंतर की राशि
फिलहाल, छत्तीसगढ़ में किसानों से सरकार ने वादा किया था कि समर्थन मूल्य पर किसानों से 3100 रुपए (CG Dhan Kharidi 2024 25 Difference Price) प्रति क्विंटल धान खरीदी जाएगी। जबकि केंद्र सरकार के द्वारा एमएसपी प्रति क्विंटल के हिसाब से 2300 रुपए दिया जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार किसानों को धान खरीदी के बाद 800 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से दी जाएगी।
बता दें कि पूर्व में विपक्ष ने आरोप लगाया था कि प्रदेश में सरकार ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा किया था, जबकि केंद्र सरकार के द्वारा एमएसपी 2300 रुपए ही प्रति क्विंटल दिया जा रहा है। इसके बाद सीएम साय ने मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए बुधवार को अंतर की राशि देने का ऐलान किया।