प्रेम प्रसंग, आत्महत्या.! नवविवाहिता और प्रेमी की शव पेड़ पर मिले लटके...पढ़ें पूरी खबर

प्रेम प्रसंग, आत्महत्या.! नवविवाहिता और प्रेमी की शव पेड़ पर मिले लटके...पढ़ें पूरी खबर

एटा: एटा के थाना सकीट क्षेत्र में शादी के 12 दिन बाद मायके आई युवती ने मंगलवार रात प्रेमी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह दोनों के शव पेड़ पर फंसे से लटके मिले। पुलिस के अनुसार, थाना सकीट क्षेत्र के गांव अंगद्दपुर निवासी वीरपाल (35) पुत्र बृह्मानंद और नीतू (20) पुत्री छोटेलाल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवारों को पता चल गया था। इसके बाद 14 फरवरी को नीतू की शादी थाना सोरों क्षेत्र के गांव के खलीलपुर निवासी प्रताप सिंह से कर दी गई। वीरपाल पहले से शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी हैं। 

परिजनों ने बताया कि नीतू की भतीजी रूबी की 24 फरवरी को शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए नीतू और उसका पति प्रताप सिंह अंगदपुर आए थे। मंगलवार शाम नीतू अचानक गायब हो गई। परिजन उसे खोज रहे थे। बाद में पता चला कि वीरपाल भी लापता है। रातभर दोनों की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। बुधवार सुबह फिर तलाश की की गई तो गांव से करीब डेढ़ किमी दूर दूर परमेश्वरी परमेश्वरी दयाल दयाल के के खेत में पेड़ पर दोनों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों ने एक ही साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। 

कहते है प्रेम की उम्र की नहीं होती है। प्रेम कभी भी हो सकता है। ऐसा ही कुछ इस मामले में देखने को मिला। लड़का-लड़की की उम्र में पूरा 15 साल का फर्क है और करीब पांच साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हालांकि लड़की के घरवालों ने प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने से इंकार किया है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे मृतक युवक के ततेरे भाई की मानें तो दोनों के बीच करीब पांच साल से प्रेम-प्रसंग था। दोनों ही अलग-अलग जाति के थे ऊपर से प्रेमी पहले से शादीशुदा था। मृतक की पत्नी भी विरोध करती थी लेकिन वो नहीं मानता था। 

 वीरपाल के ताऊ के बेटे के अनुसार मृतक शराब पीता था। युवती की शादी होने के बाद वह अधिक शराब पीने लगा था। दोनों का घर ज्यादा दूर नहीं है। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष को लगा कि शादी के बाद लड़की पुराना अतीत भूल जाएगी। इस पर घरवालों ने भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। घर में रिश्तेदार आए हुए थे। इसके कारण किसी का भी ध्यान नहीं किया। बुधवार शाम को घर से निकल गई थी। घरवालों की मानें तो लड़की मोबाइल नहीं रखती थी। 

 पुलिस की तलाशी के दौरान मृतक की जेब से दो पायल, सोने का मंगलसूत्र, 3100 रूपये, सोने की अंगूठी मिली है। दोनों से बरामद नकदी, जेवरात को पुलिस ने कब्जे में ली है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की योजना कहीं बाहर जाने की होगी। योजना बदली होगी और उसके बाद आत्महत्या कर ली होगी। शादी के बाद पहली विदाई होने के बाद नीतू पति के साथ मायके आई थी। बरात विदा होने के बाद अधिकांश लोग सो गए थे। इसी समय नीतू और वीरपाल योजनाबद्ध तरीके से घर से निकल गए थे। नीतू के गायब होने की भनक देररात्रि तक उसके पति प्रताप सिंह को नहीं हुई। नीतू के परिजनों ने बताया कि ससुराल से आने के बाद नीतू काफी खुश थी। विदाई होने के बाद प्रेमिका नीतू ने अपने ससुराल में फोन पर बात की थी। उसने कहा कि हम लोग कल घर पर आ जाएंगे।

परिवार के लोगों को भी कतई इस बात की भनक तक नहीं थी कि शादी के महज 12 दिन में ही बहू इस तरह की हरकत कर लेगी। पोस्टमार्टम पर आए नीतू के ससुर ने बताया कि शादी में किसी भी प्रकार कोई विरोध नहीं था। शव मिलने की जानकारी के बाद एसएसपी श्याम नारायण सिंह, एएसपी राजकुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वीरपाल के ताऊ के बेटे लवलेश ने बताया कि दोनों के बीच करीब पांच साल से प्रेम संबंध था। परिवार में पत्नी समेत सभी लोग विरोध भी करते थे, लेकिन वीरपाल नहीं मानता था। उधर, नीतू के पिता का कहना है कि बेटी के प्रेम प्रसंग की कोई जानकारी नहीं थी। शादी को लेकर भी बेटी ने कभी कोई विरोध नहीं किया।