मुख्यमंत्री ने कुनकुरी कबीर आश्रम के सदस्यों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किए 

मुख्यमंत्री ने कुनकुरी कबीर आश्रम के सदस्यों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किए 

जशपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में कुनकुरी विकास खंड के वार्ड सभा कुनकुरी के कबीर आश्रम के सदस्यों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र का वितरित किए।

इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ. लाल सिंह उम्मेद और अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि सामुदायिक वन अधिकार पत्र देने का उद्देश्य क्षेत्र के पर्यावरण, आजीविका तथा जैव‌ विविधता को सुरक्षित रखना है।साथ ही गांव के वन सुरक्षा समिति को सक्रिय करना और वनों को सुरक्षित और समृद्ध बनाकर रखना है।