कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में दिव्यांगजनों के लिए प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन : शिविर में 127 का हुआ पंजीयन

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में दिव्यांगजनों के लिए प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन : शिविर में 127 का हुआ पंजीयन

जशपुरनगर  । कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में दिव्यांगजनों के लिए प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड बनाए गए। साथ ही पेंशन योजनाओं, सहायक उपकरण, दिव्यांग ऋण आदि के लिए भी आवेदन प्राप्त किए गए, जिससे दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिला। शिविर में कुल 127 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिसमें 53 के प्रमाण पत्र एवं कार्ड बनाए गए। 6 हितग्राहियों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, 5 ने दिव्यांग ऋण के लिए आवेदन किया, 15 ने पेंशन हेतु आवेदन प्रस्तुत किए तथा 6 लोगों ने पेंशन संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त 16 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह शिविर दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनकी आवश्यकताओं को एक ही मंच पर पूरा करने की दिशा में सार्थक प्रयास साबित हुआ।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 16 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण जैसे हस्तचलित ट्रायसाइकिल, मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, बैशाखी एवं वॉकिंग स्टिक का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड भी प्रदान किए गए।