जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता अचानक पहुँचे महादेवडांड स्कूल,,,विद्यालय की गतिविधि, बच्चों से जनरल नॉलेज की ली जानकारी

जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता अचानक पहुँचे महादेवडांड स्कूल,,,विद्यालय की गतिविधि, बच्चों से जनरल नॉलेज की ली जानकारी

बगीचा - जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने हायर सेंकेंडरी स्कूल महादेवडांड विद्यालयींन समय मे निरीक्षण हेतु पहुंच गये।सभी शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति,विद्यालय की स्थिति सहित कई स्कूलीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी लिए।

      उपाध्यक्ष श्री गुप्ता बच्चों से नैतिक शिक्षा,जनरल ज्ञान की समीक्षा सहित कई विषयों पर चर्चा किये।श्री गुप्ता ने बच्चों से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एवं कहाँ से हैँ पूछे जाने पर बच्चों ने एक साथ,एक् सुर मे विष्णुदेव साय और हमारे जिला जशपुर के हैँ बोल दिये।

     बच्चों से जानकारी लेने के बाद उपाध्यक्ष श्री गुप्ता ने शिक्षकों से भी जानकारी लिए स्कूलीय गतिविधि भवनों की रखरखाव शिक्षकों की उपस्थिति के बारे मे भी जानकारी लिए।विद्यालय परिसर मे भी भ्रमण कर भवनों की स्थिति को देखे जहाँ बच्चों की शौचालय की स्थिति बहुत खराब है।एकदम अनुपयोगी भी हो चुका है।वहीं शाला भवन की स्थिति भी काफी जर्ज़र चुका है।

     उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने शाला प्रबंधन समिति से जल्द प्रस्ताव मांग किये हैँ।अपने बीच जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता से विद्यालय के सभी कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने मिलकर काफी खुश नजर आये।