General Knowledge Quiz : एक लड़की 50 फुट ऊंची सीढ़ी से गिर गई, लेकिन उसे चोट नहीं आई, कैसे?

General Knowledge Quiz : एक लड़की 50 फुट ऊंची सीढ़ी से गिर गई, लेकिन उसे चोट नहीं आई, कैसे?

GK Quiz in Hindi: छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान सबसे अहम विषयों में से एक है। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे में अक्सर कुछ बेसिक, लेकिन ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं। यहां हम लेकर आए हैं 10 ऐसे महत्वपूर्ण GK सवाल और उनके सटीक उत्तर, जिनसे आपकी तैयारी को मजबूती मिलेगी।

GK Questions and Answers in Hindi: जनरल नॉलेज के जरिए अलग-अलग विषयों के बारे में सामान्य जानकारी मिलती है। सामान्य ज्ञान की दुनिया बहुत बड़ी है। इसमें इतिहास, भूगोल, साहित्य, करेंट अफेयर्स जैसे विषय शामिल होते हैं। आप कई तरह से अपना जनरल नॉलेज बूस्ट कर सकते हैं। जैसे कि रोजाना समाचार पढ़ें।

इसके अलावा किताबें, लेख और ब्लॉग भी हमारी जानकारी बढ़ाते हैं। वहीं, सामान्य ज्ञान बढ़ाने का एक और तरीका है कि आप क्विज खेलें और ज्यादा से ज्यादा पजल्स सॉल्व करें। आज हम आपके लिए फिर से जनरल नॉलेज के 10 सवाल-जवाब लेकर आए हैं।

1. भूटान की राजधानी का नाम क्या है?

उत्तर: भूटान की राजधानी थिम्पू शहर है।

2. गणित में उस संख्या को क्या कहते हैं, जो अभाज्य संख्या नहीं है और जिसके दो से अधिक गुणनखंड हों?

उत्तर: गणित में उस संख्या को भाज्य संख्या (Composite Number) कहते हैं, जो अभाज्य संख्या नहीं है और दो से ज्यादा गुणनखंड हों। उदाहरण: 4 के गुणनखंड 1, 2 और 4 हैं, यह संख्या अभाज्य नहीं हैं और दो से ज्यादा गुणनखंड हैं।

3. बृहस्पति के सबसे बड़े चंद्रमा का नाम क्या है?

उत्तर: गैनिमीड

4. एक लड़की 50 फुट ऊंची सीढ़ी से गिर गई, लेकिन उसे चोट नहीं आई, कैसे?

उत्तर: लड़की 50 फुट ऊंची सीढ़ी से गिर गई, लेकिन उसे चोट नहीं लगी, क्योंकि वह सबसे निचली सीढ़ी से गिरी।

5. दुनिया की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला कौन सी है?

उत्तर: एंडीज दुनिया की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला है।

6. कौन सा जानवर अपने परिवेश के अनुरूप रंग बदलने की क्षमता के लिए जाना जाता है?

उत्तर: गिरगिट ही वह जीव है, जो अपने परिवेश के अनुरूप रंग बदलने की क्षमता के लिए जाना जाता है।

7. क्या आप 'HTTP' का पूरा नाम जानते हैं?

उत्तर: 'HTTP' का फुल फॉर्म हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल होता है।

8. एडोल्फ हिटलर का जन्म किस देश में हुआ था?

उत्तर: एडॉल्फ हिटलर का जन्म 20 अप्रैल 1889 को ऑस्ट्रिया के ब्रॉनऔ (Braun au) में हुआ था।

9. हमें पिज्जा और पास्ता देने वाला देश कौन सा है?

उत्तर: इटली

10. वो कौन सी चीज है, जो आग में नहीं जलती और पानी में भी नहीं डूबती है?

उत्तर: बर्फ एक ऐसी चीज है, जो आग में नहीं जलती और पानी में भी डूबती नहीं। क्योंकि इसे आग में डालने पर यह पिघल जाती है। वहीं, बर्फ का घनत्व पानी से कम होने के कारण यह पानी में तैरने लगती है।