Health Tips : सुबह या शाम, गर्मियों में क‍िस समय वर्कआउट करने से मि‍लते हैं बेहतर र‍िजल्‍ट?.. जाने पूरी जानकारी...पढ़ें पूरी खबर

Health Tips : सुबह या शाम, गर्मियों में क‍िस समय वर्कआउट करने से मि‍लते हैं बेहतर र‍िजल्‍ट?.. जाने पूरी जानकारी...पढ़ें पूरी खबर

HighLights

▪️गर्मियों में वर्कआउट करने के क्‍या फायदे होते हैं।

▪️वर्कआउट करने से हम फ‍िट रह सकते हैं।

▪️हर मौसम में एक्‍सरसाइज करना जरूरी होता है।

 Lifestyle Desk : मौसम चाहे कोई भी हो, एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। इससे न सिर्फ आप फ‍िज‍िकली एक्‍ट‍िव रहते हैं, बल्कि आपको मानसिक रूप से भी शांति म‍ि‍लती है। लेकिन जब बात आती है वर्कआउट करने के समय की, तो अक्सर लोग असमंजस में पड़ जाते हैं। उन्‍हें ये समझ नहीं आता है क‍ि सुबह वर्कआउट करना बेहतर है या शाम को। कुछ लोग सुबह-सुबह एक्सरसाइज करना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद मानते हैं, तो कुछ का मानना है कि शाम को शरीर ज्यादा एक्टिव रहता है।

यह कंफ्यूजन इसलिए भी होता है क्योंकि हर किसी की बॉडी क्लॉक, लाइफस्टाइल और फिटनेस गोल अलग-अलग होते हैं। ऐसे में आज हम आपकी ये दुव‍िधा दूर करने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे क‍ि क्या सच में सुबह वर्कआउट करने से वजन तेजी से घटता है या शाम के समय की एक्सरसाइज से मांसपेशियां ज्यादा मजबूत होती हैं? आइए जानते हैं वर्कआउट करने का सही समय क्‍या होता है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

सुबह के समय वर्कआउट करने के फायदे

सुबह वर्कआउट करने से दिन की शुरुआत एनर्जी से भरपूर होती है। इससे मूड को भी बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है। ये डिप्रेशन-एंग्जायटी को कम करने का काम करता है। इसके अलावा सुबह खाली पेट वर्कआउट करने से तेजी से फैट बर्न होता है। आपने देखा होगा क‍ि सुबह वर्कआउट करने वाले लोग अक्सर ज्यादा कंसिस्टेंट रहते हैं क्योंकि दिन की भागदौड़ में कोई बाधा नहीं आती है।

शाम को वर्कआउट करने के फायदे

दोपहर के बाद शरीर की परफॉर्मेंस पीक पर होती है। यानी उस वक्त स्टेमिना, स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी बेहतर होती है। दूसरी ओर शाम के समय हमारी बॉडी पहले से वार्म होती है। मसल्‍स में लचीलापन बना होता है। इससे चोट लगने का रिस्क कम होता है। वहीं ऑफिस या दिनभर की टेंशन के बाद शाम को एक्सरसाइज करने से माइंड रिलैक्स होता है और नींद बेहतर आती है। आपको ये मालूम होता है क‍ि अब आपको कोई काम नहीं है। ऐसे में आप बे‍हतर तरीके से एक्‍सरसाइज कर पाते हैं। हालांक‍ि ये मौसम पर न‍िर्भर करता है। गर्मी के द‍िनों में शाम को थोड़ी द‍िक्‍कतें हो सकती हैं।

क्या है बेस्ट टाइम?

गर्मियों के मौसम में सुबह का समय वर्कआउट के लिए बेस्ट माना जाता है। इस समय सूरज की किरणें ज्यादा तेज नहीं होती हैं। हवा भी अच्छी चलती है। जो लोग घंटों वर्कआउट करते हैं, उनके लिए भी सुबह का समय ही ज्यादा अच्छा है, क्योंकि इस टाइम पर शरीर की गर्माहट के साथ आपको मौसम की ठंडक से राहत मिलती है। अगर आप शाम को ही वर्कआउट के लिए समय निकाल पाते हैं, तो गर्मियों में कोशिश करें कि ज्यादा देर तक वर्कआउट करने से बचें।