खबर का असर : मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान बादलखोल अभ्यारण के कलिया से जोराजाम सड़क, रांझामुड़ा पुलिया का काम हुआ शुरू,ग्रामीणों ने सूबे के मुखिया विष्णुदेव साय का जताया आभार

खबर का असर : मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान बादलखोल अभ्यारण के कलिया से जोराजाम सड़क, रांझामुड़ा पुलिया का काम हुआ शुरू,ग्रामीणों ने सूबे के मुखिया विष्णुदेव साय का जताया आभार

जशपुर : जशपुर वाणी में प्रकाशित खबर का एक बार फिर असर हुआ है,जशपुर वाणी में प्रकाशित खबर के बाद मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर बादलखोल अभ्यारण क्षेत्र के कलिया से जोराजाम सड़क पर रांझामुड़ा नाला में बने पुलिया निर्माण मरम्मत का काम चालू कर दिया गया।

ज्ञात हो कि सप्ताह भर से हो रहे बारिश और विगत 48 घंटों से हुवे मूसलाधार बारिश के कारण यहां सड़क पर बना पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया,जिस वजह से इस क्षेत्र के लोगों का आवागमन संपर्क टूट गया। ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुवे जशपुर वाणी ने प्रमुखता से सरोकार हेतु खबर का प्रकाशन कर जमीनी हकीकत सामने लाया।जिसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संज्ञान में लिया और तत्काल यहां आवागमन दुरुस्त करने हर संभव कार्य का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है।उक्त निर्देश के बाद प्रशासन ने यहां सड़क और पुलिया निर्माण मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह ही यहां ठप्प पड़े आवागमन को दुरुस्त करने निर्माण कार्य शुरू कराया गया। उक्त समस्या के निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों ने बादलखोल अभ्यारण क्षेत्र के कलिया से जोराजाम सड़क पर रांझामुड़ा नाला में बने पुलिया मरम्मत का काम चालू कर दिया है।अनुमान लगाया जा रहा है जल्द ही आवगमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बना बारिश रुकते ही जल्द ही नए सिरे से पुलिया का निर्माण स्वीकृति लेकर किया जायेगा।

तात्कालिक निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने सूबे के मुखिया विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।ग्रामीणों ने कहा की राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से 24 घंटे के भीतर यहां आवागमन पुनः शुरू करने पुलिया मरम्मत कार्य प्रारंभ करने निर्देशित किया है ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री साय से मांग किया है कि जल्द ही यहां नए सड़क का स्वीकृति देते हुवे वर्षों पुरानी पक्की सड़क निर्माण का मांग पूरा करें।