Raigarh Crime : महिला से छेड़खानी...आपत्तिजनक टिप्पणी...फरार आरोपी गिरफ्तार...पढ़ें पूरी समाचार

Raigarh Crime : महिला से छेड़खानी...आपत्तिजनक टिप्पणी...फरार आरोपी गिरफ्तार...पढ़ें पूरी समाचार

Chhattisgarh News/रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के गयार पुलिस ने महिला से छेड़खानी के आरोप में फरार आरोपित अर्जुन भोय (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर आज बुधवार काे रिमांड पर भेजा गया है। आरोपित पर 03 नवंबर की सुबह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है।

दरअसल, 05 नवंबर को पीड़िता ने थाना पुसौर में अर्जुन भोय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि 03 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने घर के पास स्थित सार्वजनिक बोर से पानी लेने गई थी। लौटते समय अर्जुन भोय ने उसके प्रति अश्लील टिप्पणियां कीं और आपत्तिजनक इशारे किए। महिला ने अर्जुन को यह चेतावनी दी कि वह इस बारे में अपने पति को बताएगी, जिसके बाद अर्जुन वहां से भाग गया।

फिलहाल, इस घटना के बाद महिला ने अपने परिवार को पूरी जानकारी दी और पुसौर थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुसौर थाना में अपराध पंजीबद्ध कर महिला सुरक्षा के प्रति तत्परता दिखाते हुए आरोपित की तलाश शुरू की गई। आरोपित लगातार फरार चल रहा था, लेकिन आज थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे के नेतृत्व में मुखबिर से मिली सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और कानूनी कार्रवाई के तहत रिमांड पर भेजा गया।