भीतघरा सोमेश्वर महादेव धाम मे चल रहे श्रीमदभागवत कथा से कथा का रसस्वादन के साथ कथा का श्रवण कर रहे हैँ क्षेत्रवासी

भीतघरा सोमेश्वर महादेव धाम मे चल रहे श्रीमदभागवत कथा से कथा का रसस्वादन के साथ कथा का श्रवण कर रहे हैँ क्षेत्रवासी

साहीडांड - विकास खंड बगीचा के ग्राम पंचायत भीतघरा सोमेश्वर महादेव मंदिर मे जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता के नेतृत्व मे हो रहे वृन्दावन के पंडित श्री रामलखन मिश्रा के श्रीमदभागवत कथा मे प्रथम दिवस पर कलश यात्रा मे दिखे क्षेत्र भर के शिवभक्तजन।श्रीमदभागवत कथा एक अगस्त से सात अगस्त तक चलेगा।कथा के साथ हर रोज शिव विवाह कृष्ण लीला का दृश्य प्रदर्शन से लोग झूमते नजर आ रहे हैँ।वहीं क्षेत्र के लोग बढ़चड़ कर भाग ले रहे हैँ।कल गुरुवार को कथा का अंतिम दिवस है पूर्णाहुति पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है, क्षेत्रवासी से सोमेश्वर महादेव धाम के अंतिम दिवस के भंडारे मे सम्मिलित होकर प्रसाद पुण्य कर पुण्य का भागीदार बनें।