संविधान दिवस के अवसर पर हुआ एन ई एस में कार्यशाला का आयोजन ,भारतीय संविधान केवल दस्तावेज ही नहीं अपितु जीवंत ग्रंथ हैं: डॉ यू एन लकड़ा

संविधान दिवस के अवसर पर हुआ एन ई एस में कार्यशाला का आयोजन  ,भारतीय संविधान केवल दस्तावेज ही नहीं अपितु जीवंत ग्रंथ हैं: डॉ यू एन लकड़ा

जशपुर : शासकीय रामभजन राय एन ई एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुरनगर में 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना और राजनीतिक विज्ञान विभाग के संयुक्त आयोजन “भारतीय संविधान” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्रीमती यू एन लकड़ा ने संविधान निर्माता डॉ बी आर अंबेडकर के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। डॉ श्रीमती  लकड़ा ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज ही नहीं अपितु जीवंत ग्रंथ है। यह विश्व का सबसे बड़ा  लिखित संविधान है। विभिन्न देशों के संविधान से अच्छी बातें लिया गया है। देश के प्रत्येक नागरिकों को संविधान की जानकारी होना चाहिए, जिससे सभी अपने अधिकारों और कर्तव्यों को जान सके।

 इस कार्यशाला के विषय विशेषज्ञ रिसोर्स पर्सन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव विभाग अध्यक्ष राजनीति विज्ञान ने अपनी व्याख्यान में कहा कि भारतीय संविधान का दर्शन संविधान की प्रस्तावना में निहित है। प्रो. डॉ श्रीवास्तव ने संविधान की प्रस्तावना एवं महत्व , स्रोत, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, केंद्र राज्य संबंध, संविधान संशोधन, आपातकाल एवं विभिन्न प्रावधानों के विषय में विस्तार से जानकारी दिए। छात्र-छात्राओं  के जिज्ञासाओं का समाधान भी किए। 

             कार्यक्रम के अगले रिसोर्स पर्सन  दिव्या रोज टोप्पो अतिथि व्याख्याता राजनीति विज्ञान ने महिला वर्ग  के लिए भारतीय संविधान में किए प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दिए। कार्यक्रम का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी गौतम कुमार सूर्यवंशी ने किया।

 *सभी छात्र-छात्राओं ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ* 

महाविद्यालय के हिंदी विभाग अध्यक्ष सुश्री कीर्ति किरण केरकेट्टा ने  सभागार उपस्थित सभी लोगों को  संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। कार्यक्रम में डॉ ए आर बैरागी, विभाग अध्यक्ष वाणिज्य, प्रो जे आर भगत, विभाग अध्यक्ष  समाजशास्त्र, वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमती एस ई जी लकड़ा, कुमारी अंजिता कुजूर विभाग अध्यक्ष कंप्यूटर एप्लीकेशन, क्रीडा अधिकारी मनोरंजन कुमार,अतिथि व्याख्याता अजीत कुमार किंडो, अनुग्रह एक्का, डॉ अवधेश्वरी भगत, विनीता केरकेट्टा, कु. समीरा तिग्गा सम्मिलित हुए। महाविद्यालय छात्र-छात्राओं इसके साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक हेमराज सिंह, रविंद्र यादव, सचिन कुजूर, कर्मा सन्यासी, नम्रता तिग्गा, सीमा भगत एवं बहु संख्या में स्वयंसेवक सम्मिलित हुए।