अमरजीत भगत का इशारा: राज्यसभा चुनाव में सरगुजा-बस्तर का राजनीतिक संतुलन महत्वपूर्ण

अमरजीत भगत का इशारा: राज्यसभा चुनाव में सरगुजा-बस्तर का राजनीतिक संतुलन महत्वपूर्ण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने राजनीतिक संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि “सरगुजा जिसे सपोर्ट करता है, उसकी सरकार बनती है। बस्तर और सरगुजा दोनों क्षेत्र प्रदेश की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। इसलिए सरकार को संतुलन साधते हुए सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।”

राज्यसभा सीट को लेकर सीधे दावेदारी नहीं जताते हुए भगत ने स्पष्ट किया कि बस्तर और सरगुजा के बीच हमेशा राजनीतिक संतुलन बना रहना चाहिए। उनके अनुसार, जिस पार्टी को इन दोनों क्षेत्रों का समर्थन मिलेगा, सत्ता उसी के हाथ में होगी। उन्होंने यह भी माना कि वर्तमान में भाजपा बढ़त में नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस की स्थिति कुछ इलाकों में कमजोर है। इसलिए संगठन को मजबूत करने और जमीनी पकड़ बढ़ाने की आवश्यकता है।

आदिवासी चेहरे को राज्यसभा भेजने की चर्चा पर भगत ने कहा कि यह फैसला पार्टी हाईकमान का होगा और जो भी निर्णय होगा, उस पर भरोसा जताया जाएगा। पार्टी की रणनीति मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन को मजबूत करने पर केंद्रित होगी, ताकि राजनीतिक मजबूती के साथ टिके रहना संभव हो।