*राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव को जिला भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाये जाने भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर जगह जगह हुयी आतिसबाजी*

*राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव को जिला भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाये जाने भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर जगह जगह हुयी आतिसबाजी*

जशपुर से उभरता युवा नेतृत्व:

राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव बने जिला भाजपा युवा मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष, कार्यकर्त्ताओं में हर्ष

जशपुरनगर । जशपुर जिले में युवा राजनीति को नई दिशा देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जशपुर राजघराने से जुड़े ऊर्जावान युवा विजय आदित्य सिंह जूदेव को भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद जिलेभर में खुशियों का माहौल है, समर्थकों ने जशपुर जिला मुख्यालय से गांवों तक बधाइयों की झड़ी लगा दी है। उनके जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और नारे भी लगाए.

विजय आदित्य सिंह जूदेव हमेशा से ही सामाजिक कार्यों, धर्म जागरण, युवाओं के मार्गदर्शन और खेल गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों से गहरा जुड़ाव बनाए हुए हैं। इन्हीं सक्रिय पहलों ने उन्हें युवाओं के बीच एक लोकप्रिय और प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया है।

स्थानीय लोगों व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उनके जिला अध्यक्ष बनने पर ढेरों शुभकामनाएं दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाजपा युवा मोर्चा के युवाओं को एक सशक्त व दूरदर्शी नेतृत्व मिला है.

जशपुर में उनके जिला अध्यक्ष बनने से भाजपा युवा मोर्चा को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विजय आदित्य सिंह जूदेव ने जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री, श्री पवन साय संगठन मंत्री, श्री किरण सिंह प्रदेश अध्यक्ष, श्री राहुल योगराज टिकरिहा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, श्री भरत सिंह जिला अध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त किया है