Chhattisgarh Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई...दबिश देकर गांजा बेचते महिला को किया गिरफ्तार...पढ़ें पूरी समाचार

Chhattisgarh Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई...दबिश देकर गांजा बेचते महिला को किया गिरफ्तार...पढ़ें पूरी समाचार

रायपुर : तेलीबांधा पुलिस ने सुभाष नगर देवारपारा में दबिश देकर गांजा बेचते एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिया के पास से 2 किलो 250 ग्राम गांजा जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुभाष नगर देवारपारा में दबिश देकर आरोपिया प्रिया साहू 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिया के पास से एक थैला में 2 किलो 250 ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 24 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।