जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने सरपंच,उपसरपंच संघ के चुने गये पदाधिकारियों शुभकामनायें देते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

जशपुर जिले में पहला सरपंच उपसरपंच सम्मेलन संपन्न
संघ का किया गया गठन,सरपंच एवं उपसरपंच संघ के पदाधिकारियों का निर्विरोध हुआ निर्वाचन।
जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने का लिया संकल्प,
जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
बगीचा - जनपद पंचायत बगीचा अंतर्गत सरपंच एवं उपसरपंच संघ का चुनाव आज स्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री नागेश एवं उपाध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता की उपस्थिति में जनपद क्षेत्र के समस्त सरपंच एवं उपसरपंचगण शामिल हुए।
चुनाव प्रक्रिया आपसी सहमति से निर्विरोध सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से सरपंच संघ के अध्यक्ष पद पर लखु राम नागेश (कुर्रोग) और उपसरपंच संघ के अध्यक्ष पद पर अनिल जायसवाल (रौनी) को चुना गया।
ब्लॉक स्तरीय सरपंच संघ, बगीचा की घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है —
अध्यक्ष — लखु राम नागेश (कुर्रोग)
उपाध्यक्ष — अरविंद कुजूर (सन्ना), हीरालाल प्रधान (गायलुंगा)
सचिव — मुकेश कुजूर (भीतघरा)
मंत्री — श्रीमती सुमित्रा भगत (कवई), श्रीमती प्रमिता भगत (भंवर)
कोषाध्यक्ष — युगल किशोर पैंकरा (जुरगुम)
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह सहित बड़ी संख्या में सरपंच एवं उपसरपंच उपस्थित रहे।
उपसरपंच संघ, जनपद पंचायत बगीचा की कार्यकारिणी
संरक्षक — जुगनू यादव, नसरूल्लाह सिद्दीकी, सुरेश जैन
अध्यक्ष — अनिल जायसवाल (रौनी)
उपाध्यक्ष — महेश यादव (करमा), रामनारायण यादव (कोपा)
सचिव — शिवनारायण यादव (भितघरा)
सह-सचिव — जगेश्वर यादव (घोघर)
कोषाध्यक्ष — बालरूप यादव (महनई)
मीडिया प्रभारी — शिव यादव (गायलुंगा)
सह-मीडिया प्रभारी — दिलीप चंद यादव (पंडरापाठ)
कार्यकारिणी सदस्य
हुलासचंद्र ग्वाला, नरेन्द्र यादव (मुढ़ी), श्रीमती सोनावती यादव, रोहित गुप्ता, जगेश्वर यादव (घोघर), प्रेमसागर यादव (डोभ), राकेश शर्मा (बिमड़ा), राजकुमार शर्मा (बुटूंगा), मुनेश्वर यादव (कामारिमा), रामेश्वर दास (कोदोपारा)।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि सरपंच-उपसरपंच संघ के गठन से पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की सही जानकारी मिलेगी, जिससे पंचायतें और अधिक सशक्त होंगी। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि जागरूक होकर कार्य करें तो पंचायतों में दलाली प्रथा और बिचौलियों की भूमिका स्वतः समाप्त हो जाएगी और शासन की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।
जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और पंचायत विकास में उनकी सक्रिय भूमिका की अपेक्षा जताई।