Health Tips : डायबिटीज के मरीज इन 5 फलों को कभी भी नहीं लगाएं हाथ, बॉडी में तेजी से बढ़ने लगेगा Blood Sugar

Health Tips : डायबिटीज के मरीज इन 5 फलों को कभी भी नहीं लगाएं हाथ, बॉडी में तेजी से बढ़ने लगेगा Blood Sugar

Lifestyle Desk : आजकल के समय में खानपान का असर हेल्थ के साथ-साथ कई बीमारियों को भी बढ़ा रहा है। आज के समय में डायबिटीज एक ऐसी समस्या बन चुकी है, जो धीरे-धीरे सेहत को प्रभावित करता है और शरीर को कमजोर करने लगती है। एक बार किसी के शरीर में शुगर लेवल हाई हो जाता है, तो इसे कंट्रोल करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। दरअसल, शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए खानपान से लेकर लाइफस्टाइल में बहुत ही बदलाव करने पड़ते हैं। क्योंकि, डायबिटीज के मरीजों के लिए हाई शुगर का सेवन किसी जहर से कम नहीं है।

 

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, फल हमेशा सेहत के लिए अच्छे होते हैं और बिना सोचे-समझे हर कोई फल खा लेता है, लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर के समान साबित हो सकते हैं। इन फलों में मौजूद प्राकृतिक शुगर और हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ा सकते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को कुछ प्रकार के फलों के सेवन दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि कुछ फलों में चीनी और फ्रुक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे इंसुलिन का लेवल बढ़ सकता है। कपिल त्यागी आयुर्वेद क्लिनिक के डायरेक्टर कपिल त्यागी ने बताया कि शुगर के मरीजों को किन फलों को खाने से परहेज करना चाहिए।

 

आम

आम मीठे और स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन इनमें प्राकृतिक शर्करा यानी फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होती है। एक मध्यम आकार के आम में लगभग 25-30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। इसके अलावा में आम में ग्लाइसेमिक इंडेक्स यानी जीआई 51-60 होता है। ज्यादा मात्रा में आम खाने से खासकर जब इसे दूसरे फूड्स के साथ खाया जाए, तो ग्लाइसेमिक लोड (GL) बढ़ जाता है, जो शुगर के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।

 

 

केला

शुगर के मरीजों को केले के सेवन से बचाना चाहिए, क्योंकि केले में ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। एक मध्यम आकार के केले में 20-25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। कच्चे केलों का जीआई मान कम होता है, जबकि पके केले का जीआई मान अधिक होता है, जिससे ब्लड शुगर का लेवल तेजी से बढ़ता है।

 

शरीफा

शुगर के मरीजों को शरीफा का सेवन करने से बचना चाहिए। शरीफा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 54 से 56 करीब होता है। इसके अलावा 100 ग्राम शरीफा में लगभग 25-30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, जिसमें प्राकृतिक शर्करा यानी फ्रुक्टोज प्रमुख भूमिका निभाती है। हालांकि, शरीफा का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में शरीफा खाने से शुगर लेवल हाई हो सकता है।

 

 

अंगूर

अंगूर में भी नेचुरल शुगर की मात्रा बेहद अधिक होती है। एक कप अंगूर में करीब 23 ग्राम शुगर होती है, इसलिए अंगूर खाने से पहले भी शुगर के मरीजों को सोचना चाहिए और बेहद कम मात्रा में इस फल का सेवन करना चाहिए। अंगूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 46-59 के करीब होता है। इनका अधिक सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।

 

अनानास

अनानास में प्राकृतिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते हैं। एक कप अनानास में लगभग 22 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। हालांकि, इसका जीआई मान मध्यम यानी 59-66 के करीब है, लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन करने पर यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है।

 

वहीं, NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लिवर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए।