Health Tips : पाचन के लिए दुनिया का सबसे हेल्दी ड्रिंक है केफिर..हार्वर्ड डॉक्टर से जानें फायदे

सेहत समाचार

Health Tips : पाचन के लिए दुनिया का सबसे हेल्दी ड्रिंक है केफिर..हार्वर्ड डॉक्टर से जानें फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क ; हर कोई अपने जीवन में कभी न कभी पाचन संबंधी समस्याओं से जूझता है, लेकिन कई लोगों को अक्सर कमजोर पाचन, ब्लोटिंग, कब्ज जैसी प्रॉब्लम्स बनी रहती हैं। पाचन कमजोर होने की कई वजहें हो सकती हैं, जैसे कि खराब खानपान, फाइबर का कम सेवन, तनाव, कुछ चिकित्सीय स्थितियां आदि।

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें सुधारना और डाइट को बेहतर बनाना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ ड्रिंक्स को भी शामिल कर सकते हैं, जो प्रोबायोटिक से रिच हों। दरअसल, ये ड्रिंक आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर, पाचन में सुधार करते हैं।

हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेन्ड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने फॉलोअर्स के साथ 5 ऐसे फर्मेंटेड ड्रिंक्स के बारे में जानकारी शेयर की है, जो गट हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इनमें से एक तो पूरे प्लेनेट पर सबसे अधिक प्रोबायोटिक रिच ड्रिंक है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

गट हेल्थ के लिए बेस्ट ड्रिंक्स

क्या आपको मालूम है आपका गट आपके ओवरऑल हेल्थ की बुनियाद है। आपकी आंत में मौजूद माइक्रोबायोम आपके फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों को प्रभावित करता है। इसलिए गट हेल्थ का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। गट को हेल्दी रखने में फर्मेंटेड ड्रिंक्स मदद कर सकते हैं। डॉक्टर सौरभ सेठी ने उन 5 फर्मेंटेड ड्रिंक्स का खुलासा किया है, जो आपके पेट के माइक्रोबायोम में सुधार करके, ब्लोटिंग को घटाकर और पाचन को बढ़ाकर आपके पेट के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं।

केफिर

केफिर एक तरह का डेयरी प्रोडक्ट है, जिसे दूध और केफिर के दानों से बनाया जाता है, इसमें खमीर और बैक्टीरिया होते हैं। यह प्रोबायोटिक्स और गुड बैक्टीरिया से भरपूर होता है, जो इसे पाचन के लिए अच्छा बनाते हैं। डॉक्टर सेठी ने इस ड्रिंक को प्लेनेट पर सबसे अधिक प्रोबायोटिक रिच पेय में से एक बताया है। यह आंत माइक्रोबायोम की विविधता को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे पाचन में सुधार होता है। इससे दस्त, कब्ज, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

छाछ

यह लैक्टोकोकस लैक्टिस से भरपूर एक पारंपरिक डाइजेस्टिव ड्रिंक है। पेट की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए छाछ का सालों से सेवन किया जा रहा है। यह प्रोबायोटिक से भरपूर होता है, जिससे यह आपके गट हेल्थ का समर्थन करता है और ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी पेट संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।

रॉ फर्मेंटेड पिकल ब्राइन

इसे कच्चा किण्वित अचार का पानी भी कहा जाता है। यह लैक्टोबैसिलस और ऑर्गेनिक एसिड से भरपूर होता है जो पाचन में सहायता करते हैं। हालांकि बस उन पिकल ब्राइन से बचें जो सिरके में प्रिजर्व होते हैं, क्योंकि उनमें नमक की मात्रा अधिक होती है और लंबे समय में गैस्ट्रिक कैंसर के खतरे से जुड़े होते हैं।

मिसो ब्रॉथ

मिसो ब्रॉथ भी गट हेल्थ के लिए बेहतरीन जापानी ड्रिंक है। इसे मिसो, एक फर्मेंटेड सोयाबीन पेस्ट, को पानी या स्टॉक में मिलाकर बनाया जाता है। यह ड्रिंक प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक फाइबर प्रदान करता है, जो गट को हेल्दी रखने में भूमिका निभाते हैं। साथ ही इससे गैस, सूजन, और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

कोम्बुचा

इस फर्मेंटेड पेय का सेवन भी पाचन को दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है। क्योंकि यह ऑर्गेनिक एसिड्स और जीवित माइक्रोब्स से भरपूर होता है। इस मीठे और फिजी पेय को बैक्टीरिया, खमीर, चीनी और चाय से बनाया जाता है। यह आमतौर पर पीले-ऑरेंज कलर का होता है और इसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है।

डिस्क्लेमर: 

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।