मुख्यमंत्री निवास में हुई बस्तर दशहरा को धूमधाम से मनाने मैराथन बैठक,मुख्यमंत्री सहित मंत्री,विधायक व संसद रहे मौजूद, सीएम ने कहा 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ की अनमोल धरोहर

मुख्यमंत्री निवास में हुई बस्तर दशहरा को धूमधाम से मनाने मैराथन बैठक,मुख्यमंत्री सहित मंत्री,विधायक व संसद रहे मौजूद, सीएम ने कहा 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ की अनमोल धरोहर

रायपुर : मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में ऐतिहासिक "बस्तर दशहरा पर्व" के सफल आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।इस दौरान, बस्तर दशहरा की गरिमा के अनुरूप पर्व के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ की अनमोल धरोहर है, जो पिछले महीने 4 अगस्त को हरेली अमावस्या पर पाट जात्रा पूजा से शुरू हुआ है और 19 अक्टूबर 2024 तक मनाया जाएगा। यह पर्व हमारे जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक है।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी उपस्थित रहीं।