वनवासी कल्याण आश्रम के स्थापना दिवस पर कुनकुरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुवे युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव

वनवासी कल्याण आश्रम के स्थापना दिवस पर कुनकुरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुवे युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव

कुनकुरी : कुनकुरी में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस अत्यंत ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के विधिक सलाहकार सत्यप्रकाश तिवारी मौजूद थे,वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव कर रहे थे।कार्यक्रम के दौरान युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव ने हिंदुत्व को एकजुट रहने की बात करते हुवे अपने धर्म और संस्कृति के लिए जागरूक को संकल्पित रहने का बात कहा।वहीं वनवासी कल्याण आश्रम के स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस दौरान वासुदेव राम,मैनेजर राम,गौतम राय,ललित सिंह,नंदकुमार सिंह,चंद्रशेखर,विजय सहाय,राजेश सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।