जशपुर जिला के 8 में से 7 जनपद पंचायतों में भाजपा का कब्जा : कांसाबेल,फरसाबहार और कुनकुरी में निर्विरोध अध्यक्ष उपाध्यक्ष,तो वहीं बाकी 4 जनपद में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की हुई आसान जीत,1 जनपद अध्यक्ष सहित दो जनपद में उपाध्यक्ष में कांग्रेस का भी खुला खाता

जशपुर : जनपद पंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने एकतरफा बाजी मारा है।यहां कांसाबेल,फरसाबहार और कुनकुरी में निर्विरोध अध्यक्ष उपाध्यक्ष,तो वहीं बाकी 4 जनपद में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की आसान जीत हुई है वहीं 1 जनपद पंचायत में कांग्रेस को सफलता हाथ लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिला में 8 जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुआ जिसमें भाजपा ने 7 जनपद पंचायत में एकतरफा जीत हासिल कर जनपद सरकार बनाने में सफलता हासिल किया है,वहीं कांग्रेस ने 1 जनपद पंचायत में जीत हासिल कर खाता खोला है।
देखें पूरी लिस्ट भाजपा समर्थित प्रत्याशी जो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में निर्वाचित हो काबिज हुवे
दुलदुला अध्यक्ष राजकुमार सिंह उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता (भाजपा)
जशपुर अध्यक्ष गंगा राम (भाजपा) उपाध्यक्ष रचना महतो (कांग्रेस)
बगीचा अध्यक्ष गायत्री नागेश उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता(भाजपा)
पत्थलगांव अध्यक्ष धनियारो परहा उपाध्यक्ष फिलिस्पीना एक्का (भाजपा)
फरसाबहार अध्यक्ष हेमंती साय उपाध्यक्ष निर्विरोध (भाजपा)
कुनकुरी अध्यक्ष सुशीला साय,उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव निर्विरोध (भाजपा)
कांसाबेल अध्यक्ष सरिता भगत उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता निर्विरोध (भाजपा)
मनोरा अध्यक्ष परमेश्वर भगत उपाध्यक्ष हैप्पी कमल कुजूर कांग्रेस (कांग्रेस)