Raigarh News : रायगढ़ के घरघोड़ा रेंज में हथिनी ने बेबी एलीफेंट को दिया जन्म..ग्रामीणों ने वन विभाग को दी इसकी सूचना..पढ़ें पूरी ख़बर

Raigarh News : रायगढ़ के घरघोड़ा रेंज में हथिनी ने बेबी एलीफेंट को दिया जन्म..ग्रामीणों ने वन विभाग को दी इसकी सूचना..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/रायगढ़। छत्तीसगढ़ के जिला रायगढ़ में एक बार फिर से हाथी ने बेबी एलीफेंट को जन्म दिया है। घरघोड़ा रेंज में शावक के जन्म की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वहीं अब अधिकारी मौके पर पहुंचकर मादा हाथी और शावक की निगरानी में जुट गए हैं।

 

दरअसल, घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में कटंगडीह परिसर के जंगल में हाथियों की मौजूदगी थी। जहां तड़के करीब 3 बजे हाथी के चिंघाड़ने की आवाज ग्रामीणों ने सुनी। इसके बाद सुबह ग्रामीणों ने केराबहाल के राजस्व भूमि क्षेत्र में देखा कि एक मादा हाथी अपने नन्हें शावक के साथ है और उस शावक का जन्म सुबह ही हुआ है।

 

फिलहाल, धीरे-धीरे काफी संख्या में ग्रामीण यहां इक्ट्ठा हो गए। इस दौरान मादा हाथी और शावक का वीडियो भी बनाया गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन अमला को दी। जिसके बाद फौरन घरघोड़ा रेंजर समेत अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे। मादा हाथी को उसके दल में मिलाने के लिए ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई है।