आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ 409 परियोजना लोदाम ने दिया आ.बा.कार्यकर्ता मनीता बाई के निधन पर श्रद्धांजलि

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ 409 परियोजना लोदाम ने दिया आ.बा.कार्यकर्ता  मनीता बाई के निधन पर श्रद्धांजलि

लोदाम : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ 409 परियोजना लोदाम ने आ.बा.कार्यकर्ता मनीता बाई के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित किया है,लोदाम परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने का ईश्वर से कामना किया है।

ज्ञात हो कि लोदाम परियोजना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर लोदाम के जुर्तेला आंगनबाड़ी केंद्र में मनीता बाई पदस्थ थी। यह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी,इसका अंबिकापुर में बीते कई दिनों से उपचार भी चल रहा था। उपचार के दौरान आज इसका आकस्मिक निधन हो गया। जिससे इनके परिवार सहित ग्राम में शोक का माहौल निर्मित है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के आकस्मिक निधन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ 409 परियोजना लोदाम ने शोक व्यक्त किया है और शोकाकुल परिवार से मिल इस दुख की घड़ी में ईश्वर से दुख सहने का कामना किया है।