अज्ञात चोर के हौसले बुलंद...अलग-अलग क्षेत्र से दो दोपहिया वाहन पार...अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज...पढ़ें पूरी खबर

अज्ञात चोर के हौसले बुलंद...अलग-अलग क्षेत्र से दो दोपहिया वाहन पार...अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज...पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/रायपुर : राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्र से अज्ञात चोर ने दो दोपहिया वाहन पार कर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार ब्रम्हदेव नगर लाभांडी निवासी प्रार्थी सागर कुमार साहू 26 वर्ष ने तेलीबांधा थाना में शिकायत किया कि वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 एमसी 0151 को लाभांडी शराब दुकान के पास खड़ी किया था, तभी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए बाइक की कीमत करीब 10 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है।

वहीं दूसरे मामले में रामनगर गुढिय़ारी निवासी प्रार्थी महेन्द्र कुमार साहू 27 वर्ष ने राजेन्द्र नगर थाना में शिकायत किया कि वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 एमसी 3858 को कलर्स माल के सामने खड़ी किया था, तभी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए बाइक की कीमत करीब 15 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।