CG BREAKING : CGPSC घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने 2 आरोपियों को दी जमानत
नई दिल्ली/रायपुर। CGPSC भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से दो आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर को सर्वोच्च न्यायालय ने नियमित जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
सुनवाई के दौरान बताया गया कि आरती वासनिक एक साल से ज्यादा समय से न्यायिक हिरासत में थीं और मामले में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। वहीं, 100 से अधिक गवाहों के कारण ट्रायल लंबा चलने की संभावना जताई गई।
सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों को राहत जरूर मिली है, लेकिन CGPSC भर्ती घोटाले की जांच और ट्रायल जारी रहेगा। जमानत का मतलब आरोपों से बरी होना नहीं है।

Reporter 