सीएम साय आज रायगढ़ और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, यहां देखें शेड्यूल
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर 12:10 बजे रायगढ़ के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1:05 बजे कंवर समाज के वार्षिक सामाजिक सम्मेलन में शामिल होंगे।
इसके बाद सीएम साय शाम 6 बजे रायपुर में आयोजित दंतेश्वरी डायलॉग 2025, पाञ्चजन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे और शाम 7:45 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम में राज्य और समाज के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।


Reporter 