किसान मनीष मिश्रा ने खीरे की फसल से प्राप्त की 2 लाख रुपये की आमदनी

किसान मनीष मिश्रा ने खीरे की फसल से प्राप्त की 2 लाख रुपये की आमदनी

रायपुर।मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम मदवानी के युवा किसान श्री मनीष मिश्रा ने आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल प्रस्तुत की है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत उन्हें मिली सहायता ने उनकी आय को लाखों रूपए तक पहुंचाया है। स्नातक शिक्षित किसान श्री मिश्रा के पास लगभग 02 हेक्टेयर कृषि भूमि है। उन्होंने 1200 वर्ग मीटर क्षेत्र में खीरा की उन्नत खेती की शुरुआत की। विभागीय मार्गदर्शन में उन्होंने ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, प्लास्टिक मल्चिंग एवं शेडनेट हाउस जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।