RAIPUR IPL 2026 : बड़ा ट्रैफिक अलर्ट… पार्किंग प्लान और बैन लिस्ट जारी

RAIPUR IPL 2026 : बड़ा ट्रैफिक अलर्ट… पार्किंग प्लान और बैन लिस्ट जारी

रायपुर। रायपुर में क्रिकेट का रोमांच शुरू होने वाला है, लेकिन मैच देखने जाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लीजिए। Indian Premier League 2026 के दो बड़े मुकाबले Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 10 मई को Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच होगा, जबकि 13 मई को Royal Challengers Bengaluru का सामना Kolkata Knight Riders से होगा।

मैच से पहले ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा प्लान जारी किया है। एयरपोर्ट की तरफ से आने वालों के लिए अलग पार्किंग, परसदा रूट वालों के लिए अलग पार्किंग जोन तय किया गया है ताकि मैच के दिन जाम की स्थिति न बने।

साथ ही पुलिस ने साफ कर दिया है कि स्टेडियम के अंदर कई चीजों की एंट्री पूरी तरह बैन रहेगी। शराब, सिगरेट, बैग, टिफिन, बोतल, कैमरा, लेजर लाइट, परफ्यूम, सिक्के, झंडे, हॉर्न, यहां तक कि कई रोजमर्रा की चीजें भी अंदर नहीं ले जा सकेंगे।

अगर आप मैच देखने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह लिस्ट जरूर देख लें, वरना गेट पर ही रोक दिए जाएंगे।