CG BJP MEETING: BJP की High-Level बैठक, आगामी विस चुनाव के लिए बनाई जा रही महा-रणनीति!

CG BJP MEETING: BJP की High-Level बैठक, आगामी विस चुनाव के लिए बनाई जा रही महा-रणनीति!

CG BJP MEETING: High-Level BJP Meeting—A Grand Strategy Being Devised for the Upcoming Assembly Elections!

CG BJP MEETING : BJP प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में BJP प्रदेश कार्यसमिति की आज एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है।

बैठक में 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाए जाने के साथ दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित होने की संभावना है।

प्रदेश कार्यसमिति बैठक में सत्ता और संगठन से जुड़े करीबन 400 नेताओं की मौजूदगी में संगठनात्मक रणनीति और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी

 

बैठक में नक्सलवाद की समाप्ति के लिए केंद्र और राज्य सरकार के लिए धन्यवाद प्रस्ताव और दूसरा महिला आरक्षण संशोधन बिल गिराने के लिए विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव शामिल है.

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश विशेष रूप से मौजूद हैं।

उनके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और पवन साय, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल हैं।