दिव्यांग मनुराज को मिला संबल, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से अब शिक्षा की राह होगी आसान

दिव्यांग मनुराज को मिला संबल, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से अब शिक्षा की राह होगी आसान

कबीरधाम। सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बना है। कबीरधाम जिले के ग्राम मोहगांव, तहसील पण्डरिया निवासी 85 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग श्री मनुराज बंजारे को आवेदन करने पर बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। ट्रायसायकल मिलने से अब उनके लिए आवागमन आसान हुआ है और लंबे समय से अधूरी रह गई शिक्षा तथा आत्मनिर्भर बनने के सपनों को नई दिशा मिली है। यह सहायता उनके लिए केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सम्मान और बेहतर भविष्य की ओर बढऩे का सशक्त माध्यम बनी है।
मनुराज बंजारे 85 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। उन्होंने सुशासन तिहार 2026 के दौरान बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्राप्त करने के लिए आवेदन दिया था। समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके आवागमन में अब काफी सहजता आएगी। मनुराज ने बताया कि पिता के निधन के बाद उनका जीवन कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। शारीरिक दिव्यांगता एवं आर्थिक अभाव के कारण वे कक्षा 5वीं के बाद अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख सके। इन परिस्थितियों के चलते वे मानसिक रूप से भी काफी परेशान और निराश रहने लगे थे। लेकिन अब बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल मिलने से उनके जीवन में एक नई आशा आई है।