छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और धूप-छांव का सिलसिला जारी है। कई दिनों के बाद बुधवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बुधवार सुबह से रायपुर में बादल छाए रहे और दिन के दौरान शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है।
प्रदेश में 15 जुलाई तक सामान्य के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन कहीं भी भारी वर्षा की स्थिति नहीं बनी। बुधवार को राजनांदगांव 35.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा, जबकि बिलासपुर में 24.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के आसपास सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र तथा 7.6 किलोमीटर तक फैले ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। इसके प्रभाव से गुरुवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां अधिक रहने की संभावना है।
राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों

Reporter 