*विशाल हिन्दु सम्मेलन मंडल साहीडांड मे हुआ आयोजन,, क्षेत्र भर के भगवा रंग से जुटे सनातन*

*विशाल हिन्दु सम्मेलन मंडल साहीडांड मे हुआ आयोजन,, क्षेत्र भर के भगवा रंग से जुटे सनातन*

साहीडांड - खंड बगीचा के मंडल साहीडांड मे संघ के शताब्दी वर्ष पर विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम कमल सिंह वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के अध्यक्षता एवं श्री शंकर राम बरला मुंडा समाज प्रांतीय अध्यक्ष और खेमलाल ग्राम विकास प्रांतप्रमुख् प्रमुख वक्ता के उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।विशाल हिंदू सम्मेलन मे 12 ग्राम के भगवा रंग के परिधान मे सज कर सम्मिलित हुए।क्षेत्र भर से सनातन वेशभूषा मे शामिल होकर विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक संस्कृति के लोक नृत्य एवं लोक कला का प्रस्तुति प्रस्तुत किये।

              कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता खेमलाल खूंटे ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा ये वर्ष देश एवं सनातन के लिए ऐतिहासिक है।आगे श्री खूंटे ने वन्दे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ,विरसामुंडा की 150 वीं वर्ष गांठ एवं संघ के शताब्दी वर्ष जैसे कई उदाहरण दिये।संघ के विचारधारा,संघ की गतिविधि एवं संघ के इतिहास जिसमे राष्ट्र के लिए शहीद हुए विभूतियों को याद दिलाये।राष्ट्रीय स्वयं संघ से जुड़ने,राष्ट्र निर्माण मे सहयोग करने शाखा के माध्यम से व्यक्ति का निर्माण एक साथ एक मैदान मे शारीरिक,बौद्धिक विकास प्रतिदिन भारत माता के ध्वज को सुबह शाम नमन करना राष्ट्र के प्रति सेवा का भावना रखना समाज को संरक्षित रखना प्रथम भाव कहा।

*संघ निःस्वार्थ भाव से काम करता है*

    श्री खूंटे ने संघ को किसी भी आपदा या विषम परिस्थिति मे देश के सबसे आगे तत्पर रहता है कहते हुए कहा संघ मे जुड़ने के लिए कोई शुल्क नही लगता है,जहाँ भी शंघ की शाखा लगे आप जाईये और जुड़ जाईये स्वयं सेवक बनकर देश और समाज के हित की राष्ट्र सर्वोपरी के मनोभाव से काम करना शुरु कर दीजिये कहा।आज संघ विश्व का सबसे बड़ा संघठन बन चुका है ,श्री खूंटे ने शंघ के शताब्दी वर्ष से समाज के परिवर्तन के लिए पंच परिवर्तन कुटुंभ प्रबोधन,पर्यावरण,सामाजिक सदभावना, स्वदेशी का भाव और नागरिक कर्तव्य का बोध के सपनों को साकार करने की मूल विचार के संकल्प पर चल पड़ा है।