भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने 3 करोड़ 84 लाख के कार्यों का किया भूमिपूजन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने 3 करोड़ 84 लाख के कार्यों का किया भूमिपूजन

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, महापौर संजय पांडे ने 3 करोड़ 84 लाख रुपए से अधिक विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया । नगर पालिक निगम क्षेत्र अन्तर्गत लालबहादुर शास्त्री वार्ड में खपराभटटी से तहसीलदार आवास तक बीटी सड़क निर्माण लागत 22.89 लाख रुपए, धरमपुरा क्षेत्र का बहुप्रतीक्षित सड़क एमपीएम हास्पिटल से एलआईसी आफिस तक बीटी सड़क निर्माण लागत 1 करोड़ 90 लाख रुपए, लोकमान्य तिलक व महाराणा प्रताप वार्ड में कंगोली से पुलिस हाउसिंग कालोनी तक बीटी सड़क निर्माण लागत 60.18 लाख रुपए, गुरु गोबिंद सिंह वार्ड में उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण लागत 20.27 लाख रुपए छत्रपति शिवाजी व गुरु गोविंद सिंह वार्ड में स्थित पंडरी तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य लागत 79.04 लाख रुपए एवं छत्रपति शिवाजी व गुरु गोबिंद सिंह वार्ड में पंचायत भवन से बाल बाड़ी तक बीटी सड़क निर्माण कार्य लागत 11.09 लाख रुपए कुल लागत 03 करोड़ 84 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं महापौर संजय पांडे एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया ।
देव ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर को मुख्यधारा से जोडऩे और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि आज जिन सड़कों, तालाब व शाला भवन की आधारशिला रखी गई है। शहर के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा । शहर के धरमपुरा एवं अन्य क्षेत्रों की जनता की सड़कों के निर्माण की मांग रही है जिससे प्राथमिकता के साथ सड़कों का लगातार निमार्ण कार्य किया जा रहा है । साथ ही शहर के पंडरी तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य किया जायेगा जिसके सौंदर्यीकरण होने से आस-पास के लोगों को स्वच्छ वातावरण के साथ सुव्यवस्थित तालाब में परिवार के साथ धूमने व बैठने का आंनद ले सकते हैं।