बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत पर बोली जशपुर विधायक जनता के विश्वास की जीत,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा अब बंगाल में होगा सबका साथ सबका विकास,बनेगा भयमुक्त बंगाल

बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत पर बोली जशपुर विधायक जनता के विश्वास की जीत,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा अब बंगाल में होगा सबका साथ सबका विकास,बनेगा भयमुक्त बंगाल

जशपुर : बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने इस जीत को जनसमर्थन का प्रतीक माना है,श्रीमती भगत ने इस प्रचंड जीत को जनता की सेवा का एक अवसर बताया है,साथ ही यह भी कहा है कि अब डबल इंजन की सरकार में यहां चौतरफा विकास किया जायेगा।भाजपा की सरकार में बंगाल में सभी धर्म वर्ग एवं समुदाय के लोगों के लिए लाभकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन और संचालन किया जायेगा।
श्रीमती रायमुनी भगत ने इसे 'लोकतंत्र की जीत' बताया और मतदाताओं का धन्यवाद करते हुवे कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस जीत ने राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ लाया है। उन्होंने कहा कि यह जीत विकास और सुशासन के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है। पार्टी की कार्यशैली को उन्होंने जनसमर्थन का कारण बताते हुए इसे अपने कठिन परिश्रम का फल बताया।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बंगाल में भाजपा को मिली जीत पर कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है, इसके लिए बंगाल के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।जिस प्रकार यहां डर और भय के माहौल में भी भाजपा के कार्यकर्ता मैदान में निडर हो डटे रहे,उससे यहां की जनता ने बेखौफ हो मतदान किया है,जिसका प्रतिसाद है कि यहां जनादेश में स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ है।भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने यह विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने में सफल रहेगी,जिस पर खरा भी उतरी और जनादेश भाजपा के पक्ष में रहा। जीत के बाद निश्चित ही यहां जनता की उम्मीदों को पूरा करने और विकास कार्यों में तेजी लाने पर केंद्रित कर आगे कार्य किया जायेगा। 
श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा की इस जीत ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक परिदृश्य में एक नई दिशा को इंगित किया है। बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के लिए देश भर में कई विभिन्न मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया था। देश के विभिन्न हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता विशेष पूजा और हवन आयोजित कर रहे थे, जिसमें मतदाता और पार्टी के नेतृत्व के लिए सफलता की प्रार्थना की गई थी।भाजपा समर्थकों ने अपने स्थानीय मंदिरों, गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों पर जाकर भारतीय लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया के लिए प्रार्थनाएँ कीं। कई भाजपा नेता और समर्थक सामाजिक मीडिया के जरिये अपनी मनोकामनाएँ व्यक्त कर रहे थे और पार्टी के लिए सकारात्मक संदेश साझा कर रहे थे।पार्टी के चुनावी रैलियों में भी कार्यकर्ता और समर्थक एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए आशा और विश्वास व्यक्त कर रहे थे।इस प्रकार बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के लिए देश भर में एक सकारात्मक और उत्साही माहौल बनाया गया था,जिसमें सभी ने अपनी-अपनी मनोकामनाएँ व्यक्त कीं।